varanasi city gynaecologist doctor suicide in orderly bazar varanasi | पति की हत्या में जेल जा चुकीं महिला चिकित्सक ने की आत्महत्या
![]() |
| डॉ शिल्पी राजपूत |
वाराणसी : अर्दली बाजार में रहने वाली शिल्पी राजपूत (उमर 45) ने गुरुवार रात आत्महत्या कर ली। एसपी दिनेश सिंह के मुताबिक डॉक्टर ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर जान दी है। 2007 में उसके पति डॉ डीपी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसमें वह आरोपी पायी जा चुकी थीं।
उसके बाद से वह तनाव में ड्रग्स लेने लगीं। कल रात 11 बजे वह ड्राइवर से यह कहकर सोने गई थीं कि छोटी बहन मधुलिका को बुला देना। और सुबह 11 बजे बहन मधुलिका आईं तो दरवाजा नहीं खुला, तोड़कर दरवाजा खोलने पर बेड पर डॉ शिल्पी राजपूत मृत पड़ी मिलीं।
सुसाइड नोट बरामद
शिल्पी राजपूत ने तीन पन्नों का एक सुसाइड नोट लिखा था जिसमें उन्होंने अपने बेटे द्वारा मारपीट किए जाने और उन्हें परेशान करने की बात लिखी गयी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में आत्महत्या मामले की ही पुष्टि हुई है। उन्हे एक बेटी और एक पुत्र है।
डॉ.शिल्पी राजपूत पर अपने डॉक्टर पति की हत्या का आरोप लगा था और वह हत्या के मामले में जमानत भी पा चुकी थीं। अदालत ने इस मामले की कार्रवाई के लिए उत्तर प्रदेश गृह सचिव को सोपि है. मामले से जुडी डॉक्यूमेंट भेजने का निर्देश दिया था। डॉ शिल्पी राजपूत के साथ छह अन्य लोगों के साथ, उनके भाई सहित वर्ष 2007-2008 में पति डा. डीपी सिंह की हत्या के ममाले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सरकारी चिकित्सक डा. डीपी सिंह को पांडेपुर में अपराधियों ने गोली मार दी थी।
![]() |
| Sucide Note |



No comments:
Post a Comment