devuthani ekadashi | Tulsi Plant Distribution | देवउठनी एकादशी पर पं. कपिल शर्मा ने किया तुलसी पौधा का वितरण - WikiBiofn: All topic in one website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, November 19, 2018

devuthani ekadashi | Tulsi Plant Distribution | देवउठनी एकादशी पर पं. कपिल शर्मा ने किया तुलसी पौधा का वितरण

देवउठनी एकादशी पर पं. कपिल शर्मा ने किया तुलसी पौधा का वितरण

Tulsi Plant
Tulsi Plant

ब्यावरा से : अंजनीलाल मंदिर धाम आज  देवउठनी एकादशी के अवसर पर सोमवार को तुलसी के पौधों का वितरण किया गया, इस मौके पर बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं और भाविको ने  पौधे लेकर पुण्य लिया। आयोजन में मौजूद प्रमुख हस्ती पं. कपिल शर्मा ने पूजा-अर्चना की और  तुलसी जी के पौधों का वितरण किया और इसका महत्व बताते हुए कहा कि तुलसी जी को धार्मिक, आध्यात्मिक, औषधीय और वास्तु शास्त्र से  महत्वपूर्ण माना गया है. यह नहीं सिर्फ पौधा नही बल्कि इसके स्पर्श, दर्शन, अर्चना, आराधना  और आरोपण से अनेक युगों के पाप नष्ट हो जाते है. साथ ही तुलसी का पौधा परिवार की सुख बढ़ाता है। मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से कई वर्षाें से तुलसी जयंती पर पौधों का रोपण किया जाता है. हर साल देवउठनी एकादशी पर पौधों का वितरण किया जाता है। इस सुनहरे मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, विष्णूप्रसाद अग्रवाल, कैलाश टाटा, घनश्याम पारासर सहित अन्य समिति सदस्य मौजूद रहे और उनोने इस कार्यक्रम का आनंद लिया | 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here